HomeNewsगंगा नदी में नाव पलटने से तीन डूबे, किसान की मौत

गंगा नदी में नाव पलटने से तीन डूबे, किसान की मौत

गंगा नदी में नाव पलटने से तीन डूबे, किसान की मौत
हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बचे
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
धोबहा ओपी क्षेत्र के मनीराय के टोला स्थित गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर घटी घटना
आरा। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत मनीराय के टोला घाट के समीप गंगा नदी नाव पलटने से तीन लोग डूब गये। इस दौरान एक किसान की मौत हो गई। जबकि नाव पर सवार बाप-बेटा बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत मनीराय के टोला निवासी राम सकल सिंह का 37 वर्षीय पुत्र सियाराम सिंह उर्फ पिंटू सिंह है। वह पेशे से किसान था‌। गांव पर रहकर खेती किया करता था। इधर, मृतक के चाचा अलख सिंह ने बताया कि वे तीनो मंगलवार की सुबह नाव पर सवार होकर गंगा नदी के दूसरी ओर दियारा में खेती करने गए थे। खेती करके वापस लौटने के दौरान जब वह नाव पर भूसा लाद कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दरमियान मनीराय के टोला स्थित गंगा नदी घाट पर अचानक नाव में पानी भर गया। जिससे नाव पलट गई। हादसे में सियाराम सिंह उर्फ पिंटू सिंह गंगा नदी में डूब गया। जबकि वह एवं उनका पुत्र बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही धोबहा ओपी इंचार्ज सुशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद इसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई एवं दो बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के परिवार में मां सोना देवी व दो भाई विजेंद्र सिंह, राम सिंह एवं एक बहन डोली कुमारी है। मृतक के भाई जितेन सिंह एवं एक बहन पूनम कुमारी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular