Homeआरा भोजपुरकोइलवरपांच दिन से गायब टोला शिक्षक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास...

पांच दिन से गायब टोला शिक्षक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला

Tola teacher – मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव के निवासी थे। कई सालों से गड़हनी शांतिनगर वार्ड-2 में परिवार के साथ रहते थे।

  • हाइलाइट: Tola teacher
    • गड़हनी-अगिआंव रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

आरा। गड़हनी नगर पंचायत के शांति नगर निवासी टोला शिक्षक सुनील प्रसाद की मौत हो गई है। पांच दिनों से लापता टोला शिक्षक का शव बुधवार की शाम गड़हनी-अगिआंव रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव का पहचान मृतक के पुत्र के द्वारा चप्पल द्वारा से किया गया।

उनके बैग से कोईलवर इलाके के लोगों के वोटर आइडी कार्ड भी बरामद किये गये हैं। झाड़ी में शव के सूचना मिलते ही देखने को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर पहुँच गया। सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने घटनास्थल पर पहुंचे और शव की परिजनों से पहचान कराई। इसके बाद शव पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

शव के पहचान होते ही टोला सेवक शिक्षक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी समेत घर के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव के निवासी थे। कई सालों से गड़हनी शांतिनगर वार्ड-2 में परिवार के साथ रहते थे। 21 सितम्बर को कोईलवर के खनगांव में ड्यूटी करने निकले थे। उस दिन से गायब थे, जिसको लेकर पत्नी आरती देवी गड़हनी थाना में मामला दर्ज कराई थी।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular