Traders Conclave – 2025: पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री प्रीमियर में रविवार को ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) और कन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा एसबीआई प्रेजेंटेड ट्रेडर्स कान्क्लेव-2025 का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: Traders Conclave – 2025
- ट्रेडर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए कैट भोजपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक अंजन
- पटना के होटल लेमन ट्री प्रीमियर में रविवार को आयोजित हुआ था काॕन्क्लेव
- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बोले: बिहार में व्यवसाईयों के अच्छे दिन आने वाले हैं
- भोजपुर जिले में व्यापारियों की समस्या को लेकर डीजीपी से जल्द मिलेंगे आलोक अंजन
आरा। पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री प्रीमियर में रविवार को ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) और कन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा एसबीआई प्रेजेंटेड ट्रेडर्स कान्क्लेव-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजस्व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी मौजूद थे। कॉन्क्लेव में कैट भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक अंजन शामिल हुए।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि खासमहल की जमीन को लेकर सरकार जल्द ही कोई निर्णय लेगी, उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए बिहार में बेगूसराय, बख्तियारपुर, सिवान, सरहरसा और मधेपुरा में भी 2628 एकड़ जमीन दी जाएगी। बिहार में व्यवसायियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। व्यापारी बिना तनखाह लिए सरकार का राजस्व भरते हैं।
विशेष अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि अब वो दौर है कि कैट बोलता है और अधिकारी सुनते हैं। व्यापारियों के सभी बिंदुओं पर सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही लैंड बैंक बनाकर उद्योग के लिए जमीन देगी।
कार्यक्रम में एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि लैंड डेवलपमेंट के लिए सरकार से अपील की गई है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई एयरपोर्ट शुरू किया जा रहे हैं। इस अवसर पर बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के हित में चलाई जा रही
विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सम्मानित व्यापारी बंधुओं से मुलाकात किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री संजय सरावगी के अलावे, डीजीपी विनय कुमार, एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी सत्यप्रकाश, कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, कमल नोपानी, भाई बबल कश्यप सहित संस्थान के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहें।
इस मौके पर कैट भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक अंजन ने डीजीपी विनय कुमार से आरा की कई अपराधिक घटनाओं के बारे में जिक्र किया। डीजीपी भोजपुर जिले के प्रति काफी सजग हैं। तथा उनसे अपनो के साथ जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी साझा की। उनकी बातो को सुनकर डीजीपी ने पटेल भवन में मिलने की बात कही।


