Homeबिहारआरामतगणना को लेकर गुरुवार को बदली-बदली रहेगी आरा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

मतगणना को लेकर गुरुवार को बदली-बदली रहेगी आरा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Traffic arrangements: बिहार विधान परिषद भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 14 मई को आरा में संपन्न होनी है।

  • हाइलाइट: Traffic arrangements
  • आरा शहर स्थित गवर्मेंट गर्ल्स +2 स्कूल में संपन्न होनी है मतगणना

आरा‌,भोजपुर। बिहार विधान परिषद भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 14 मई को आरा शहर स्थित गवर्मेंट गर्ल्स +2 स्कूल, आरा में संपन्न होनी है। मतगणना के अवसर पर आरा शहर में यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से मतगणना केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित नही करें, ताकि यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

Traffic arrangements : वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

  • पुर्वी गुमटी की तरफ से स्टेशन रोड, बंधन टोला मोड के लिए प्रवेश निषेध रहेगा। निर्वाचन कार्य में संलग्न वाहनों को छोड कर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • स्टेशन से एसपी आवास की तरफ से केजी रोड, कृषि भवन की तरफ से नवादा थाना की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • मठिया की तरफ से आने वाले वाहनों को नवादा मोड तक आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी वाहन मिल रोड की तरफ जायेंगे।
  • सभी प्रकार के वाहन (ऑटो सहित) स्टेशन से सरकारी बस स्टैण्ड, एसपी आवास, क्लब रोड होते हुए अथवा स्टेशन से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए नवादा चौक, बड़ी मठिया के तरफ निकल जायेगे
  • निर्वाचन कार्य में लगे सभी वाहन का पार्किंग स्थल सोन भवन, आरा रहेगा।
  • यातायात थानाध्यक्ष, आरा को निर्देश दिया जाता है कि प्रातः 5 बजे से मतगणना समाप्ति के 2 घंटे पश्चात् तक बजगृह गवर्मेंट गर्ल्स +2 स्कूल, आरा के चारो ओर यातायात व्यवस्था का संधारण करेंगे।
  • प्रखण्ड कार्यालय, सदर आरा से केजी रोड, क्लब रोड से एसपी आवास के तरफ जाने वाले वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    KRISHNA KUMAR
    KRISHNA KUMAR
    बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
    - Advertisment -
    Bharat Ji Shahpur
    School AD

    Most Popular