Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, भतीजा जख्मी
चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला के समीप की गुरुवार की सुबह की घटना
छेना बेचने जाने के दौरान ईंट गिरा कर लौट रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों भाइयों ने तोड़ा दम
जख्मी भतीजे का सदर अस्पताल में कराया गया जा रहा इलाज
आरा। भोजपुर में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गयी। छेना बेचने जाने के दौरान दोनों भाइयों कीबाइक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार भतीजा भी जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसा आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पम्प के समीप हुआ है। मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के सिहार गांव निवासी बसावन यादव के 62 वर्षीय पुत्र सुधा यादव और 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर सिंह थे। जख्मी उसी गांव के स्व. भुटेली यादव के पुत्र विजेश कुमार है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जख्मी विजेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने दोनों चाचा के साथ बाइक से छेना लेकर बेचने के लिए गड़हनी बाजार आ रहा था। चाचा राजेश्वर सिंह बाइक चला रहे थे। वह बड़े चाचा सुधा सिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास ईंट गिरा कर लौट रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। इससे तीनों जख्मी हो गये। उसके चाचा सुधा सिंह और राजेश्वर सिंह गंभीर चोटें आयी थी। उसके बाद परिजनों द्वारा तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन चाचा सुधा सिंह और राजेश्वर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

एक साथ निकली बड़े और छोटे भाई की अर्थी, घर में मचा कोहराम
गुरुवार की सुबह सिहार गांव के एक परिवार पर रफ्तार का कहर टूट पड़ा। छेना बेचने के लिए घर से निकले दो सगे भाइयों की मौत हो गये। एक साथ दो भाइयों की मौत से इससे जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर एक साथ दो भाइयों का शव आते ही घर में चीत्कार मच गया‌। एक साथ बड़े और छोटे भाई की अर्थी निकली, तो ग्रामीणों के आंसू छलक पड़े। बताया जा रहा है कि सुधा सिंह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े, तो राजेश राजेश्वर सिंह सबसे छोटे थे। सुधा सिंह को तीन पुत्र कृष्णा, अरुण, ज्वाला और तीन पुत्री सीता, लगन व नेमी है। उनकी पत्नी मंतुरना देवी है। वहीं राजेश्वर सिंह को पुत्री रेखा देवी, सीमा देवी, पुत्र अखिलेश और मिथिलेश हैं। पत्नी सुनीता देवी है। हादसे के बाद परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular