HomeNewsकरंट लगने से युवा किसान समेत दो लोगों की मौत

करंट लगने से युवा किसान समेत दो लोगों की मौत

Khambadihara Dariyarpur-खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से दोनों लोगों की गयी जान 

jay kumar

अगिआंव बाजार थाना के खंभाडिहरा और उदवंतनगर के दरियारपुर गांव की घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले में मंगलवार को करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। इसमें एक युवा और दूसरे अधेड़ किसान थे। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के Khambadihara खंभाडिहरा और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर Dariyarpur गांव में हुई। बताया जा रहा है कि खंभाडिहरा गांव निवासी बरमेश्वर नाथ पांडेय के 32 वर्षीय पुत्र कौशलेश पांडेय सुबह खेत में पटवन कर रहा था। वहां करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरा था। पटवन करने के दौरान वह  तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसके बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Khambadihara and Dariyarpur of Bhojpur - two farmers died due to electrocution

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में ईश्वर सिंह करंट की चपेट में

वही इसी तरह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के Dariyarpur दरियापुर गांव में भी सुबह में खेत में काम करने के दौरान ईश्वर सिंह करंट की चपेट में आ गये। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गये। घटना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि मृत कौशल तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मौत के बाद पत्नी निक्की देवी और पांच साल के पुत्र उत्सव कुमार सहित परिवार के अन्य सभी सदस्यों का बुरा हाल था।

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular