Homeबिहारआरा भोजपुरअगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव में दो किशोरी की मौत

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव में दो किशोरी की मौत

Aiyar village: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव स्थित नदी में डूबने से पूर्व प्रमुख की भतीजी समेत दो किशोरी की मौत हो गई।

  • हाइलाइट:
    • नदी में डूबने से पूर्व प्रमुख की भतीजी समेत दो की मौत
    • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव में रविवार की शाम घटी घटना

Aiyar village: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव स्थित नदी में डूबने से पूर्व प्रमुख की भतीजी समेत दो किशोरी की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतकों में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की 14 वर्षीया पुत्री सह पूर्व प्रमुख की भतीजी समरजिया खातून एवं उसी गांव के निवासी असगर अंसारी की 15 वर्षीया पुत्री आसमीन खातून शामिल है। इसमें समरजिया खातून नवी व आसमीन खातून दसवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों सहेली थी।

इधर, मृत किशोरी समरजिया खातून के चाचा सह पूर्व प्रमुख पति रुस्तम अंसारी ने बताया कि दोनों रविवार की शाम गांव में स्थित नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी। जहां कपड़ा धोने के दौरान वह दोनों असंतुलित होकर नदी में गिरकर डूब गई। तभी वहां मौजूद एक बच्ची द्वारा इसकी सूचना उनके परिजन को मिली। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में वहां पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को नदी से बाहर निकल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular