Homeचर्चित न्यूजपति की शिकायत लेकर पत्नी गई थाना, इधर गांव में मच गई...

पति की शिकायत लेकर पत्नी गई थाना, इधर गांव में मच गई सनसनी

Big News Kunai: बिहार में भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव वार्ड नंबर-12 निवासी निर्मल चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र उमेश चौधरी का शव कमरे के रोशनदान से लटका बरामद हुआ।

  • हाइलाइट: Big News Kunai
  • कमरे के रोशनदान से लटका मिला युवक का शव
  • परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कहीं जा रही बात
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव में रविवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव में रविवार की रात कमरे के रोशनदान से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के गले पर काला रंग का निशान एवं गला सूजा हुआ पाया गया है। परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव वार्ड नंबर-12 निवासी निर्मल चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र उमेश चौधरी है। वर्तमान में वह गांव के वार्ड नंबर-13 में रहता था। वह गुजरात के सूरत में काम करता था। 15 दिन पूर्व वह गांव वापस लौटा था।

बताया जाता है कि रविवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ थाना क्षेत्र के बजरंग चौक बाजार करने गया था। जहां दोनों पति-पत्नी के बीच किसी झगड़ा हुआ। उसकी पत्नी धनगाई थाने में चली गई। जबकि वह अपने घर चला गया। घर जाने के बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर रोशनदान में गमछा बांध अपने गले में फंदा डाल फांसी लगा ली।

काफी देर जाने के बाद जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो रोशनदान से लटक रहा था। तब परिजन द्वारा कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर था। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव गांव में हुई थी। उसके परिवार में मां, पत्नी एवं दो पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular