HomeNewsबिहारअनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी

अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी

अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी, युवक की मौत, दूसरा जख्मी
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
जख्मी युवक सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
बिहिया थाना क्षेत्र के जज भड़सरा गांव स्थित लोहे के पुल के समीप मंगलवार की देर रात घटी घटना
आरा। बिहिया-तीयर के मुख्य मार्ग पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के जज भड़सरा गांव स्थित लोहा पुल के समीप मंगलवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि मृतक का चचेरा भाई जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संगम टोला गांव निवासी राम निवास सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है।वही जख्मी मृतक का चचेरा भाई दिनेश कुमार है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम दोनों बाइक पर सवार होकर स्थानीय थाना क्षेत्र के उल्लास टोला अपनी बुआ की लड़की के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वह देर रात बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी बीच जज भड़सरा गांव स्थित लोहे के पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें चकमा दे दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी राजीव कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां मीना देवी, एक भाई रंजीत कुमार सिंह एवं एक बहन नीतू कुमारी है। घटना के बाद में सबके घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular