Homeबिहारआरासशक्त स्थायी समिति ने पूर्व नगर आयुक्त के फैसले को किया रद्द

सशक्त स्थायी समिति ने पूर्व नगर आयुक्त के फैसले को किया रद्द

Unicpol: आरा नगर निगम में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इस दौरान सशक्त स्थायी समिति द्वारा कई कड़े फैसले लिए गये।

Unicpol: आरा नगर निगम में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इस दौरान सशक्त स्थायी समिति द्वारा कई कड़े फैसले लिए गये।

  • हाइलाइट्स: Unicpol
    • पूर्व नगर आयुक्त के द्वारा नियम के विरुद्ध लिए गये यूनिकपोल के फैसले को किया गया रद्द
    • आरा मंडल कारा के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण
    • बहियारा में बनाया जाएगा बायो डायवर्सिटी पार्क
    • नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गये कड़े फैसले

आरा: आरा नगर निगम में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इस दौरान सशक्त स्थायी समिति द्वारा कई कड़े फैसले लिए गये। इस दौरान पूर्व नगर आयुक्त के द्वारा नियम के विरुद्ध लिए गये यूनिकपोल के फैसले को रद्द किया गया, जिसके अंतर्गत लगे यूनिकपोल जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई, जैसे-पकड़ी चौक पर के यूनिकपोल को उखाड़ा जाएगा एवं सभी यूनिकपोल जो गलत तरीके से लगे हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

बहियारा में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। आरा मंडल कारा के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। वही शहर के नालों का सर्वे करवाकर नाला उड़ाही का कार्य होगा। सफाई हेतु आवश्यक वाहनों एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए पानी के टैंकर की खरीदारी की जाएगी।

इस मौके पर महापौर इंदु देवी, उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, नगर प्रबंधक रत्नेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार, दिव्य कुमार, वार्ड पार्षद मालती सिंह, वार्ड पार्षद पारसनाथ सिंह, वार्ड पार्षद डॉ. जितेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद रेखा जैन, वार्ड पार्षद अनीता देवी, वार्ड पार्षद आशा देवी एवं वार्ड पार्षद राजीव कुमार मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular