Homeबिहारआरा भोजपुरप्रेमी की वजह से पति का साथ छूटा, फांसी लगाकर हत्या

प्रेमी की वजह से पति का साथ छूटा, फांसी लगाकर हत्या

Bihar/Ara: प्रेमी से तंग आकर महिला (Vaijanti Devi Jameera)ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमाॅर्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव का है। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड पाँच निवासी अखिलेश मुसहर की 32 वर्षीया पत्नी वेजंती देवी है। जमीरा गांव के ही छोटका नामक युवक पर उसके प्रेमी होने तथा उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा बनाए गए नृत्य समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र पवन, नीतीश,रंजीत एवं एक पुत्री बसंती है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular