Homeराजनीतपूर्व विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूर्व विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ram Balak Singh - Vibhutipur: विभूतिपुर के 62 वर्षीय पूर्व विधायक की 25 वर्षीय युवती से विवाह होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही है।

Ram Balak Singh – Vibhutipur: विभूतिपुर के 62 वर्षीय पूर्व विधायक की 25 वर्षीय युवती से विवाह होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही है।

  • हाइलाइट : Ram Balak Singh – Vibhutipur
    • अपने उम्र के आधी से कम उम्र की लड़की से शादी कर के चर्चा में बने हुए हैं पूर्व विधायक

Ram Balak Singh – Vibhutipur: बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर के पूर्व विधायक का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने राजनैतिक और सामाजिक हलकों में खासी चर्चा पैदा कर दी है। अपने उम्र के आधी से कम उम्र की लड़की से शादी कर के चर्चा में बने हुए हैं पूर्व विधायक। इस शादी में 62 वर्षीय पूर्व विधायक की 25 वर्षीय युवती से विवाह होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही है।

कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व माना है, जबकि अन्य ने इसे सामाज के पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ एक कदम के रूप में देखा है। राजनीतिक महकमें में भी इस विवाह को लेकर कई कयास लगाए जा रहे है। पूर्व विधायक का निजी जीवन भी सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ram Balak Singh – Vibhutipur: आधी उम्र की लड़की से शादी कर के चर्चा में पूर्व विधायक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर के पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह की बताई जा रही है। इनकी बैक हिस्ट्री बहुत अच्छी नहीं होने की वजह से जनता दल यूनाइटेड ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन फिलहाल इन्होंने अपने उम्र के आधी उम्र की लड़की से शादी कर के चर्चा में बने हुए हैं।

बताया जा रहा है की राम बालक सिंह ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में शादी की है। इस शादी में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं पूर्व विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग नव दांपत्य को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से इस शादी को लेकर राजनीतिक महकमें में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular