Homeबिहारआरा भोजपुरहथकड़ी सरकाकर पुलिस कस्टडी से भागा शराब बेचने का अभियुक्त गिरफ्तार

हथकड़ी सरकाकर पुलिस कस्टडी से भागा शराब बेचने का अभियुक्त गिरफ्तार

Vishal Arrested: आरा नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट के गेट के बाहर पुलिस को चकमा देकर भागने वाले शराब कांड के अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Vishal Arrested
  • मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह सिन्हा से आरोपित को दबोचा
  • कोर्ट में पेशी के बाद मंडल कारा ले जाने के दौरान चकमा देकर भाग गया था आरोपित

आरा। नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट के गेट के बाहर पुलिस को चकमा देकर भागने वाले शराब कांड के अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद मंडल कारा ले जाने के दौरान हथकड़ी सरकाकर फरार आरोपित को मंगलवार की सुबह सिन्हा से गिरफ्तार किया गया है। वह कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी लखपति साह का पुत्र विशाल कुमार उर्फ बिट्टू है।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उसे एक रोज पहले देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुफस्सिल थाने की दारोगा प्रीति कुमारी के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उसके बाद से ही नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी।

प्राथमिकी के अनुसार मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रविवार को देसी शराब के साथ विशाल कुमार उर्फ बिट्टू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में दोनों के खिलाफ कांड संख्या 315/26 के तहत केस दर्ज किया गया था। शराब का सेवन करने में भी तीन लोगों को पकड़ा गया था।

सोमवार को सभी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। कोर्ट में उपास्थापन कराने के बाद न्यायालय के आदेश जारी विशाल कुमार उर्फ बिट्टू सहित शराब बेचने के दोनों आरोपितों को मंडल कारा ले जाया जा रहा था। तभी कोर्ट के गेट के बाहर विशाल कुमार उर्फ बिट्टू हथकड़ी सरकाकर पुलिस की कस्टडी में भाग निकला था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular