Angad Thakur Arrested: पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2016 में हत्या और वर्ष 2021 में गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज है। दोनों मामले बिहिया (बहोरनपुर) थाने में दर्ज है।
- हाइलाइट: Angad Thakur Arrested
- पटना एसटीएफ और बहोरनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया इनामी
- 2017 में हत्या और 2021 से आर्म्स एक्ट के केस में पुलिस कर रही थी तलाश
आरा। हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी अपराधी अंगद ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार एसटीएफ और बहोरनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे उतर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अंगद ठाकुर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सच्चिदानंद ठाकुर का पुत्र है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए तत्कालीन एसपी की अनुशंसा पर दो साल पूर्व इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2016 में हत्या और वर्ष 2021 में गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज है। दोनों मामले बिहिया (बहोरनपुर) थाने में दर्ज है। शराब के मामले में भी वह पूर्व में जेल जा चुका है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

