Sunday, July 20, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरबड़े पैमाने पर धनराशि खर्च और शाहपुर नपं में संसाधनों की बर्बादी

बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च और शाहपुर नपं में संसाधनों की बर्बादी

ये तस्वीरें यह दर्शाती है की सामनों की खरीदारी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन इन सामग्रियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया। निष्क्रियता और अनदेखी के कारण यह खरीदारी किए समान अब जंग लगने और सड़न के शिकार हो रहे हैं।

Wastage of resources in Shahpur NP: ये तस्वीरें यह दर्शाती है की सामनों की खरीदारी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन इन सामग्रियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया। निष्क्रियता और अनदेखी के कारण यह खरीदारी किए समान अब जंग लगने और सड़न के शिकार हो रहे हैं।

  • हाइलाइट : Wastage of resources in Shahpur NP
    • सामनों की खरीदारी और जंग लगने की समस्या से संसाधनों की बर्बादी
    • इन सामग्रियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया: बिजय सिंह

आरा: शाहपुर नगर पंचायत में लोगों की भलाई के लिए बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च होने के बावजूद, खराब प्रबंधन के कारण संसाधनों की बर्बादी की यह तस्वीर नागरिकों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के प्रति नगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।

ये तस्वीरें यह दर्शाती है की सामनों की खरीदारी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन इन सामग्रियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया। निष्क्रियता और अनदेखी के कारण यह खरीदारी किए समान अब जंग लगने और सड़न के शिकार हो रहे हैं।

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने कहा की नगर प्रशासन तुरंत कदम उठाए और खरीदी गई सामग्रियों की सही देखभाल और उपयोग सुनिश्चित करे। उपयोग के अभाव में बहुमूल्य सामग्री जंग लगने से सड़ने लगी है।

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने कहा की शाहपुर नगर पंचायत की स्थिति सुधारने के लिए सामग्रियों की खरीदगी को केवल एक औपचारिकता व कमीशन का आधार न माना जाए, बल्कि इसे वास्तविक विकास का आधार बनाना आवश्यक है।

वार्ड पार्षद कामेश्वर राज ने कहा की सशक्त स्थायी समिति के कुशासन के चलते नगर प्रशासन यदि यह स्थिति सुधारने में असफल रहता है, तो विकास का यह सपना केवल एक चमचमाती विमान (नगर कार्यालय) में रह जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी इस दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तात्कालिक और प्रभावशाली कदम उठाये जिससे खरीदे गये समान जंग व सड़न के शिकार ना हों।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
pintu
pintu

Most Popular