Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
Homeराजनीतआर सी पी सिंह का स्वागत- सहार से लेकर बबुरा तक लगे...

आर सी पी सिंह का स्वागत- सहार से लेकर बबुरा तक लगे जिंदाबाद के नारे

RCP Singh in Bhojpur-सहार से लेकर बबुरा तक जमकर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

आर सी पी सिंह के भोजपुर कार्यकर्त्ता आभार यात्रा में हर जगह स्वागत में बजे बाजे, पार्टी के समर्थन में लगे गगनभेदी नारे

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

खबरे आपकी आरा। केंद्रीय इस्पात मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के शिल्पकार आर सी पी सिंह अपने कार्यकर्ता आभार यात्रा के तहत भोजपुर जिला में पहुँचे। श्री सिंह एक बड़ी काफिला के साथ अरवल-सहार पुल के रास्ते भोजपुर में प्रवेश किए। भोजपुर की सीमा पर जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं सहार की प्रखण्ड अध्यक्ष फिरोजा खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ का हुजूम अपने चहेते नेता के स्वागत करने के लिए उमड़ा था। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं विद्यानंद विकल के द्वारा शॉल और बुके से उनका स्वागत किया।

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

सहार पुल के पास, पूर्व मंत्री सोना धारी सिंह यादव एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, कन्हैया सिंह, प्रभुनाथ राम,चौधरी मायावती, अशोक शर्मा, कामेश्वर कुशवाहा, अभय सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, सुशील तिवारी, संजय मेहता, संगठन प्रभारी पप्पू चौबे,प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, भीम सिंह पटेल, राकेश रंजन पुतुल, मनोजा देवी, रंभा कुमारी, उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडेय, विपिन विश्वास, सुधीर कुमार सिंह, श्रीराम महतो, विपिन विश्वास, हरेन्द्र यादव, बमबम तिवारी, मनोजा देवी,अजय कुमार गुप्ता, सुजित सिंह, अमरेंद्र मिश्रा, चंद्रमा चंद्रवंशी, डॉ राजेंद्र चंद्रवंशी, हरेंद्र सिंह , निर्मल सिंह सक्रवार, महंत आदिवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झूलन गोंड, हीरालाल गुप्ता, मुक्तेश्वर मिश्रा, रामसकल भोजपुरिया, पूर्व वार्ड पार्षद राजू प्रसाद मेहता, राम दयाल सिंह, निर्मल पटेल, मुमताज वारसी शत्रुघ्न कुशवाहा, राहुल सिंह अकरूंआ सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

RCP Singh in Bhojpur-वहीं खैरा में युवा जदयू प्रदेश महासचिव सुनील पाठक , अंशु सिंह सिकरिवाल और जदयू मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय विश्वास भट्ट, युवा जदयू प्रदेश महासचिव चांद रिजवी के नेतृत्व में 101 किलोग्राम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। ततपश्चात संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर के मूर्ति पर केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने माल्यार्पण कर नमन किया। यहां नेतृत्व महादलित नेता अशोक राम ने किया। वही रामदेव नगर में जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिन्हा एवं महादलित नेता जितेंद्र राम के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नारायणपुर में समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जितेंद्र नीरज और मनोज सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। एकवारी में जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया.

वही नारायणपुर पुल के पास श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सर्वांनाद सिंह और जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जबकि अगियाव प्रखण्ड के सीमा पर प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत किया।नारायणपुर के अंतिम छोर पर पूर्व विधान पार्षद राधाचरण सेठ,विनोद सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जहां घोड़ा, बैंड बाजा और फूल माला से स्वागत किया गया। एकवारी मोड़ में जदयू नेता विश्वनाथ सिंह एवं अंजनी सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया।अगियांव में मन्नू राठौर, पुष्पा कुशवाहा,राजू महतो, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों नेता ने स्वागत क़िया। गड़हनी के शिवपुर में पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम के नेतृत्व में स्वागत हुआ। बड़ौरा मोड़ के पास जदयू नेता जय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

RCP Singh in Bhojpur-गड़हनी में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष चीकू सिंह के नेतृत्व में युवाओ ने हाथी घोड़ा बैंड बाजा के धूम धड़ाके के बीच गगनभेदी नारो से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चीकू सिंह ने तलवार देकर मंत्री आरसीपी सिंह को सम्मानित किया। गड़हनी बाजार पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अकबर अली एवं प्रखंड अध्यक्ष अम्बरीष सिंह के नेतृत्व में हजारों जदयू कार्यकर्ता ने स्वागत किया।गड़हनी गैस एजेंसी के पास किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत कर सैकड़ो मोटरसाइकिल के साथ मंत्री आरसीपी सिंह का आगवानी किया।चरपोखरी स्टेशन मोड़ के पास जदयू जिला महासचिव हरेन्द्र यादव एवं राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विधानन्द विकल के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ किया गया।

वही चरपोखरी बाजार पर प्रखण्ड अध्यक्ष चिंटू पांडेय उर्फ चिंटू बाबा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पिरो लोहिया चौक के पहले युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में जमकर स्वागत हुआ। भारी बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओ का जोश एवं उत्साह दोगुना दिखा। यहां मंत्री आरसीपी सिंह ने लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।जितौरा बाजार और पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव अशोक कुशवाहा, शिवजी सिंह के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओ ने गाजे बाजे के साथ 51 किलो के माला के साथ स्वागत किया। वही छोटका डीह के पास प्रदेश सचिव शुष्मलता कुसवाहा , जगनारायण यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दिलीपपुर में राहुल सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

RCP Singh in Bhojpur-किला मैदान गेट पर जदयू नेता मुमताज के नेतृत्व में सैकड़ो पुरुष महिला ने भारी बारिश के बीच स्वागत किया गया। वही केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उपस्थित नेताओ के साथ जगदीशपुर पहुँचने पर वीर बांकुड़ा वीर कुंवर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही किला मैदान स्थित मजार पर मंत्री आरसीपी सिंह ने चादरपोशी किया। यहां से काफिला निकलकर नयका टोला मोड़ पहुँचा जहां प्रखण्ड अध्यक्ष मन्जी चौधरी के नेतृत्व में जमकर स्वागत हुआ। वही ईसाढी बाजार पर युवा जदयू के सचिव अजित कुशवाहा टिंकू और किसान प्रकोष्ठ के सचिव पप्पू कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत हुआ।

RCP Singh in Bhojpur
केंद्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह का भोजपुर कार्यकर्त्ता आभार यात्रा

वही जीरो माइल पर उदवन्त नगर प्रखण्ड अध्यक्ष मुकुल सिंह, राकेश रंजन पुतुल, प्रिंस बजरंगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां से काफिला धोबी घटवा मोड़ पहुँचा जहां युवा जदयू नेता प्रेम सिंह बजरंगी पंकज पांडे देव शर्मा भीम सिंह जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,रींटू सिंह,सुनील पाठक, अंशु सिंह सिकरिवाल, अभय विश्वास भट्ट, शशि कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। ततपश्चात लौह पुरुष सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वही अनाइठ मोड़ के पास छात्र नेता मोनू यादव के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वही शिवगंज मोड़ पर श्रमिक प्रकोष्ठ के नेता जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

- Advertisment -
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali

Most Popular

Don`t copy text!