Homeबिहारआराआरा में कौन जीतेगा? आरके सिंह या सुदामा प्रसाद, सुबह 8 बजे...

आरा में कौन जीतेगा? आरके सिंह या सुदामा प्रसाद, सुबह 8 बजे से काउंटिंग

आरा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें संदेश, बरहड़ा, आरा, अगियांव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर आती हैं। जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी, दो सीटों पर भाकपा माले और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

Who will win in Ara: आरा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें संदेश, बरहड़ा, आरा, अगियांव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर आती हैं। जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी, दो सीटों पर भाकपा माले और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

  • हाइलाइट :- Who will win in Ara
    • क्या बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेंगे?
    • आरा के महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद तरारी से माले विधायक हैं

आरा: बिहार की आरा लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। मतगणना के बाद ये तय होगा कि आरा से क्या एनडीए सह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी आरके सिंह हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेंगे। या फिर इस बार महागठबंधन सह भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद बाजी मारेंगे।

मतगणना की तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में एक जून को वोटिंग हुई थी। मतगणना की शुरुआत में पोस्ट बैलेट की गिनती होगी। जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने के बाद कौन आगे चल रहा है, और कौन पीछे के रुझान बहुत तेजी से आएंगे।

भारत के उपप्रधानमंत्री जगजीवन बाबू जैसे बड़े नेता की कर्मभूमि आरा में जातिगत समीकरणों की बात करें तो यादव और कुशवाहा समाज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा राजपूत समाज के वोटर भी काफी हैं। राजपूत समाज से आने वाले आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लगातार दो बार चुनाव जीते।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आरके सिंह ने भाकपा माले के राजू यादव को एक लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। वहीं 2014 में आरजेडी के भगवान सिंह कुशवाहा को 1 लाख 35 हजार वोटों से हराने में कामयाब रहे थे।

आरा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें संदेश, बरहड़ा, आरा, अगियांव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर आती हैं। जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी, दो सीटों पर भाकपा माले और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। आरा के महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद तरारी से माले विधायक हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular