HomeNewsबिहारआरा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत, पुत्र एवं...

आरा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत, पुत्र एवं पुत्री घायल

Woman suicide – Ara station: मृतका नवादा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल स्थित गली निवासी मनीष कुमार की 25 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी है। जबकि घायलों में उसकी 10 वर्षीया पुत्री जया कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्र कौशिक कुमार शामिल है।

jay kumar
  • हाइलाइट
    • पति के अवैध संबंध परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या का किया प्रयास
    • हादसे में महिला की मौत, पुत्र एवं पुत्री घायल, पुत्र पटना रेफर
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • आरा रेलवे स्टेशन पूर्वी गुमटी साइड न्यू ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

Woman suicide – Ara station आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी न्यू ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुब पति के अवैध संबंध से अजीज आकर पत्नी ने अपनी दो बेटी एवं बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे के दौरान डाउन हिमगिरी ट्रेन की चपेट में आकर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रही पुत्री एवं पुत्र घायल हो गये । वही बड़ी पुत्री ने भागकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद उसी ट्रेन से सफर कर यात्रियों द्वारा महिला एवं उसके पुत्र एवं पुत्री को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार करने के बाद उसके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल स्थित गली निवासी मनीष कुमार की 25 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी है। जबकि घायलों में उसकी 10 वर्षीया पुत्री जया कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्र कौशिक कुमार शामिल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular