HomeNewsतालाब में डूबने से महिला की मौत, घर में कोहराम

तालाब में डूबने से महिला की मौत, घर में कोहराम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार मुसहर टोली वार्ड नंबर-6 में तालाब में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

तालाब पर कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसा

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार मुसहर टोली वार्ड नंबर 6 की घटना

जानकारी के अनुसार मृतका एयार मुसहर टोली वार्ड नंबर-6 निवासी लगड़ राम की 55 वर्षीया पत्नी विहंग उर्फ विहगी देवी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह तालाब के पास जब कपड़ा धो रही थी। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डुब गई।जिससे उनकी मौत हो गई।

रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों द्वारा हो-हल्ला किया गया।जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। जिसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जाता है कि मृतका के परिवार में दो पुत्र उमेश, रमेश व चार पुत्री राधिका देवी, झुनी देवी, धनमुनिया देवी एवं बहरी देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।वही इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular