HomeNewsक्राइमभोजपुर में रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या

भोजपुर में रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या

Saidanpur Langtu Tola-मायकेवालों ने पति व देवर पर हत्या करने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर लंगटू टोला गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गई।घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका सैदनपुर लंगटू टोला Saidanpur Langtu Tola गांव निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ सुदामा यादव की 25 वर्षीया पत्नी उमरावती देवी है। इधर, मृतका के चाचा कृष्णा सिंह ने खबरें आपकी को बताया कि तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी ललन सिंह ने अपनी पुत्री उमरावती देवी की शादी उसी थाना क्षेत्र के सैदनपुर लंगटू टोला गांव निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ सुदामा यादव से दस वर्ष पूर्व पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। वर्तमान में मृतका का पूरा परिवार झारखंड के रांची में रहता है।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

मायकेवालों ने रस्सी से गला घोटकर हत्या का आरोप पति व् देवर पर लगाया

उन्होंने बताया कि लगभग दस-पन्द्रह दिनों से उसकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। जिसको लेकर उसने अपने पति को इलाज कराने को कह रही थी। जिसको लेकर पति एवं ससुराल के लोगों से झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसके पति एवं देवर ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसके गांव के लोगों द्वारा फोन से मृतका के परिजनों सूचना दी कि आपकी लड़की की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे और देखा कि वह मरी पड़ी है और उसे रस्सी से गला घोटकर मारा गया है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वही दूसरी ओर मृतका के चाचा कृष्णा सिंह ने उसके पति एवं देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया। मामला पुलिस जाँच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular