HomeNewsक्राइमबडी खबरः घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पटना रेफर

बडी खबरः घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पटना रेफर

Woman shot संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

Woman shot आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गुरुवार की दोपहर हथियारबंद लोगो ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे संदेश थाना की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला धर्मपुर गांव निवासी प्रदीप शर्मा की 30 वर्षीया पत्नी कंचन देवी है। जख्मी महिला कंचन देवी ने बताया कि गांव के ही अर्जुन सिंह गांव के किसी व्यक्ति से नंबर लेकर उसके मोबाइल पर बराबर फोन कर बात करने की कोशिश करते थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी।

आज दोपहर जब जख्मी महिला अपने घर में सोई थी। उसी बीच अर्जुन सिंह घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई। जख्मी महिला को गोली दाहिने साइड कनपटी में लगी है जो उसी में फंसी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

ससुराल में पत्नी का विदाई कराने गये पति की पिटाई

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular