Sunday, May 5, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरपैसेंजर ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

पैसेंजर ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

पैसेंजर ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
कुल्हड़िया एवं आरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह की घटी घटना
आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया एवं आरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव वार्ड नंबर-3 निवासी स्व.रामनिवास यादव के 50 वर्षीय पुत्र महेश यादव है। वह पेशे से मजदूर थे। इधर, मृतक के भतीजे मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह कुछ दिनों से हर रोज मजदूरी करने के लिए पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर बक्सर जिले के डुमरांव जाते थे और शाम में वापस लौट जाते थे। हर रोज की तरह सुबह वे घर से करीब साढ़े छह बजे घर निकले थे और जमीरा हाल्ट से पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर डुमरांव जा रहे थे। उसी दरमियान जमीरा हाल्ट एवं आरा स्टेशन के बीच वह ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें देख उनकी पहचान की। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी रामावती देवी, दो पुत्र गुलाब कुमार, कमल कुमार एवं एक पुत्री ममता देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!