Homeबिहारआरा भोजपुरफोर्थ क्लिप मशीन की चपेट में आने से मजदूर जख्मी, पटना रेफर

फोर्थ क्लिप मशीन की चपेट में आने से मजदूर जख्मी, पटना रेफर

ramko बिहिया एसबेस्टस शीट प्लांट में मजदूर हुआ जख्मी

ramko आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित एसबेस्टस शीट प्लांट में फोर्थ क्लिप मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी मजदूर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी स्व.धुरखेल सिंह का 48 वर्षीय पुत्र शिवजी सिंह है।

  • बिहिया स्थित एसबेस्टस शीट प्लांट में शनिवार की शाम घटी घटना

इधर, जख्मी मजदूर के साथी ने बताया कि वह बिहिया के एसबेस्टस शीट प्लांट में लगभग छह वर्षों से काम कर रहे हैं। आज शाम वह शीट प्लांट में काम कर रहा था। उसी दरमियान वह फोर्थ क्लिप मशीन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। हादसे में मजदूर का बायां पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया है।

समय का एक दौर वो भी था जब क्रिकेट की दुनियां में कपिल देव काफी लोकप्रिय रहें

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular