Thursday, March 23, 2023
No menu items!
HomeUncategorizedधोबहां:खेत में घुसने पर मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार...

धोबहां:खेत में घुसने पर मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

पवना थाना क्षेत्र के धोबहां गांव की शुक्रवार की घटना

इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में किसान ने तोड़ा दम

रिपोर्टः मो. वसीम
आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के धोबहां गांव में शुक्रवार को मानसिक रूप से कमजोर एक बुजुर्ग की हत्या की दी गयी। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला गया। उसने आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीच-बचाव कर रहे उनके एक बेटे की भी पिटाई कर दी गयी। मृतक धोबहां निवासी 62 वर्षीय जितेंद्र मिश्रा हैं।

बताया जाता है कि उनका गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इस बीच बुजुर्ग शुक्रवार को उनलोगों के खेत में चले गये। उसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस सिलसिले में मृतक के पुत्र लक्की मिश्र ने पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया है। उसमें उसने दस लोगों को आरोपित किया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी व दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सागर मिश्रा गुजरात में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद है व छोटा बेटा लक्की मिश्रा गाड़ी चलाता है।

Kin of dead elderly

आरा जेल में मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये बंदी

- Advertisment -
Ravi Yadav
Ravi Yadav
khabreapki
खबरे आपकी

Most Popular