Homeभोजपुरबड़हारासीने में चाकू घोंप की बड़े भाई हत्या, नेकनाम टोला से कातिल...

सीने में चाकू घोंप की बड़े भाई हत्या, नेकनाम टोला से कातिल गिरफ्तार

बड़हरा थाना: भोजपुर जिले की पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार की रात नेकनाम टोला इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट :-
    • बड़हरा थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

बड़हरा/आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाने की पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार की रात नेकनाम टोला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित नथमलपुर गांव निवासी परिखा राम का पुत्र कमलेश राम है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि दो दिसंबर की रात कमलेश राम द्वारा आपसी विवाद में बड़े भाई अखिलेश राम के सीने में चाकू घोंप दिया गया था। उसमें अखिलेश राम की मौके पर मौत हो गयी थी। उसे लेकर उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बयान पर कमलेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

उसमें कहा गया था कि दो दिसंबर की शाम उसके परिवार के सभी लोग दरवाजे पर बैठे थे। तभी कमलेश राम अपने ससुराल नेकनाम टोला से आया और सभी के साथ गाली-गलौज करने लग। उसी क्रम में कमलेश राम ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पति अखिलेश राम बीच-बचाव करने गए तो कमलेश राम ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। इसमें उसके पति की मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। उसी क्रम में उसे उसके ससुराल नेकनाम टोला स्थित दियारे से पकड़ लिया गया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular