Homekhabren Apkiभोजपुर बिहिया कंटेन्मेंट जोन की सुरक्षा व्यस्था पर प्रश्न चिन्ह

भोजपुर बिहिया कंटेन्मेंट जोन की सुरक्षा व्यस्था पर प्रश्न चिन्ह

आखिर पुलिस व दंडाधिकारी के तैनाती के बावजूद कैसे घुस गए दर्जनों मजदूर

आरा।बिहिया : बिहिया नगर के आरओबी पुल पर शनिवार को लगभग दो दर्जन प्रवासी मजदूर अपने गन्तब्य की ओर जाते दिखे।सभी कानपूर से चले थे और सातवे दिन बिहिया से गुजर रहे थे। मजदूरो को नेपाल जाना था।लोगो द्वारा शर्ट कर्ट रास्ता बताए जाने के बाद वे महुली घाट के पीपा पुल होते हुए छपरा के रास्ते नेपाल जा रहे थे।पैदल निकले मजदूरो की हालत बेकाबू थी।उन्हें रास्ता नही चला जा रहा था।

पर हैरत इस बात का है कि इस विवश मजदूरो पर प्रशासन की नजर क्यों नही पड़ी।जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बिहिया कन्टोन्मेंट जोन घोषित है।बिहिया में प्रवेश के सभी रास्ते सील है।और इन रास्तो पर दण्डाधिकारी की तैनाती की गयी है।पुलिस गश्त बढ़ी हुई है।इसके बाद भी मजदूरो को न रोका गया न टोका गया और वे आराम से बिहिया से निकल गए यह बात कही न कही प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था और कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular