Bilauti Case: सत्य, न्याय और सुशासन के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर हम सुशासन के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। राकेश रंजन ओझा, विधायक शाहपुर,भोजपुर।
- हाइलाइट: Bilauti Case
- शाहपुर बिलौटी कांड पर विधायक राकेश रंजन ओझा की पहल और सरकार का ठोस कदम
आरा। लोकतंत्र में न्याय की स्थापना ही सबसे बड़ा जनहित है और जब बात आम नागरिक के अधिकारों और सुरक्षा की हो, तो जन-प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। 18 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में घटित हृदयविदारक प्रकरण ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। इस संवेदनशील मुद्दे पर न्याय की आवाज को बुलंद करते हुए युवा विधायक राकेश रंजन ओझा ने त्वरित पहल की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया।
पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए विधायक राकेश रंजन ओझा ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी और सरकार से यह स्पष्ट आग्रह किया कि जनता की आवाज को सुना जाए। उन्होंने मांग की कि इस मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी परिस्थिति में दोषियों को बख्शा न जाए।
Bilauti Case : सरकार के इस कदम का स्वागत
विदित रहें की भरत भूषण तिवारी के परिजनों से विधायक राकेश ओझा ने कहा था कि न्याय के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस लड़ाई में अकेले नहीं है और वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। जन भावनाओं का सम्मान करना और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप न्याय सुनिश्चित करना ही उनका प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय के मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सत्य की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक राकेश ओझा के इस पहल पर मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिलौटी कांड पर एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है। सरकार ने इस पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच समिति के गठन की घोषणा की है। विधायक राकेश ओझा ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन में जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करेगा।


