Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला

भोजपुर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला

03 Jun 2026 Bhojpur आरा। भोजपुर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इसके तहत काफी दिनों से एक ही थाने में जमे 40 दारोगा और एएसआई को बदल दिया गया है‌। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

तबादला विवरण: तबादला में नवादा थाने को सात, नगर को पांच, जगदीशपुर को पांच, कोईलवर को तीन, मुफस्सिल थाने को तीन और बड़हरा को दो और उदवंतनगर थाने की अनुसंधान इकाई को दो अधिकारी मिले हैं। एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार धोबहां थाने के अपर थानाध्यक्ष दारोगा अभिषेक कुमार, अजीमाबाद के अपर थानाध्यक्ष दारोगा राजू कुमार, नारायणपुर थाने के दारोगा कन्हैया कुमार यादव, आयर थाने के एएसआई जगन्नाथ और कृष्णगढ़ थाने के एएसआई संदीप कुमार चंदेल को नगर थाना भेजा गया है।

नवीनतम स्थानांतरण: तरारी थाने से दारोगा विनोद कुमार, कृष्णगढ़ थाने से सचिन कुमार, हसन बाजार थाने से दारोगा स्मिता कुमारी, सत्येंद्र सिंह, तरारी थाने से एएसआई हरे राम साह, सिकरहट्टा थाने से संतोष कुमार, अजीमाबाद से संजय राम और नारायणपुर थाने से एएसआई हरिलाल राउत को नवादा थाना भेजा गया है। सिकरहट्टा थाने से दारोगा रामा शंकर बैठा, आयर थाने से एएसआई अमर दीप भगत और धनगाई थाने से एएसआई हंस नाथ गुप्ता को मुफस्सिल थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।

अन्य तबादले: अजीमाबाद थाने से दारोगा प्रभात कुमार और बहरोनपुर थाने से सब इंस्पेक्टर ममता कुमारी को उदवंतनगर थाने की अनुसंधान इकाई भेजा गया है। धोबहां थाने से दारोगा अशोक कुमार सिंह, कृष्णगढ़ से एसआई संतोष कुमार और तरारी थाने से एएसआई अभिषेक आनंद को कोईलवर थाने की अनुसंधान इकाई भेजा गया है। धनगाई थाने से दारोगा भरत यादव और हसन बाजार से एएसआई दिलीप कुमार सिंह को बड़हरा थाने की अनुसंधान इकाई भेजा गया है।

अंतिम स्थानांतरण: गजराज गंज थाने से दारोगा राज कुमार पाण्डेय, तरारी थाने से दारोगा लालेश्वर कुमार, बहोरनपुर से एएसआई मनोज कुमार, धोबहां से राजू कुमार और नारायणपुर थाने से एएसआई प्रमोद कुमार यादव को जगदीशपुर थाने की अनुसंधान इकाई में तबादला किया गया है। सिकरहट्टा थाने से दारोगा प्रभात कुमार सिंह को खवासपुर और कृष्णगढ़ थाने से एएसआई गोपाल कुमार को यातायात थाने की अनुसंधान इकाई भेजा गया है।

वहीं, नगर थाने से दारोगा लाल बाबू कुमार को तरारी, एएसआई हरेंद्र कुमार यादव को धनगाई, नवादा थाने से एएसआई मिथिलेश कुमार मंडल को तरारी, मुफस्सिल थाने से दारोगा कौशल कुमार मिश्र को सिकरहट्टा, उदवंतनगर से एएसआई सुधीर कुमार साह को हसन बाजार, एएसआई शैलेश कुमार सिंह को कृष्णगढ़ थाना, बड़हरा थाने से एएसआई अजीत कुमार वर्मा को अजीमाबाद, एएसआई अनुपम को नारायणपुर, पीरो थाने से दारोगा सुधीर कुमार सिंह को धोबहां और एएसआई सोनेत लाल सोरेन को कृष्णगढ़ थाने की विधि व्यवस्था इकाई में भेजा गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular