Sunday, December 7, 2025
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार...

भोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

  • भोजपुर में वाहन चेकिंग
  • 848 वाहनो की हुई जांच, 181 से वसूला गया जुर्माना
  • आरा नवादा थाना पुलिस ने 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला
  • एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में चलाया गया

आरा। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर गुरुवार को भोजपुर जिले में सघन दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भोजपुर जिले में 848 वाहनों की जांच की गई तथा 181 बाइक चालकों से 1 लाख 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से बिना कागजात के सड़क पर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।

राज्य के नियम कानून से ऊपर है जगदीशपुर नगर पंचायत-रंजीत राज

अभियान के दौरान आरा के नवादा थाना पुलिस द्वारा 27 वाहन चालकों से 21 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं भोजपुर जिले में गडहनी थाना द्वारा 22 वाहन चालकों से 11 हजार 5 सौ रुपया, यातायात थाना द्वारा 15 वाहन चालकों से 11 हजार रुपया जुर्माना, आरा नगर थाना द्वारा 9 वाहन चालको से 9 हजार रुपये तथा धनगाई थाना द्वारा 17 वाहन चालकों से 85 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular