HomeNewsक्राइमआपरेशन कर निकाला दस किलो का ओवेरियन सिस्ट

आपरेशन कर निकाला दस किलो का ओवेरियन सिस्ट

महिला का आॕपरेशन कर निकाला गया नौ किलो का ओवेरियन सिस्ट
सर्जन डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने किया सफलतापूर्वक ऑपरेशन
आरा। शहर के करमन टोला रोड स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को सर्जन डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने महिला मरीज के ओवेरियन सिस्ट का सफलतापूर्वक आपरेशन किया। उक्त ओवेरियन सिस्ट लगभग 9 से 10 के किलोग्राम वजन का था। ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की हालत नार्मल है‌। सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मरीज बक्सर जिले के अरथु गांव निवासी प्रह्लाद सिंह की 32 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी है। गुड़िया देवी को विगत एक साल पेट में बहुत ज्यादा दर्द रहता था। वह पेट दर्द से काफी परेशान रहती थी। इससे उसको खाने-पीने में बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही थी। तब वह इलाज के लिए मेरे क्लिनिक में आई। जहां उसे आॅपरेशन करने की सलाह दी गई। इसके बाद आज उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। मरीज के परिजन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से रोगी को बहुत राहत है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular