HomeNewsक्राइमआठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की सोमवार सुबह की घटना
परिवार के साथ घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा कर ले जाने के बाद किया गया रेप
मां के बयान पर महिला थाने में गांव के ही मुंह बोले दादा पर केस दर्ज
जांच में जुटी पुलिस, मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करने की तैयारी
आरा। भोजपुर में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के साथ सो रही बच्ची को उठा कर ले घर से दूर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया गया है। घटना सोमवार की अहले सुबह की बतायी जा रही है। आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उसको गिरफ्तार कर लिया है| वह उसी गांव का कमत राम है। बच्ची और उसके परिवार के लोग उसे कमत बाबा भी कहते हैं। इसे लेकर बच्ची की मां के बयान पर महिला थाने में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कमत राम को नामजद किया गया है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। उसके तहत बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी और अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। इधर, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मेडिकल जांच करायी जा रही है| जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular