HomeNewsक्राइममोटर जलने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

मोटर जलने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

मोटर जलने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में सोमवार की दोपहर मोटर जलने के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान को गोली काफी नजदीक से सीने के बीचो-बीच मारी गई है। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपित युवक को खदेड़ कर धर दबोचा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी स्व.रामखुशी सिंह के पुत्र गंगा दयाल सिंह हैं। वह पेशे से किसान था। इधर, मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उसने अपने खेत में धान का बिचड़ा डाला था। जिसको लेकर गांव के ही लल्लू यादव के मोटर से अपना खेत पटा रहा था। उसी दरमियान उसकी मोटर अचानक जल गई। जिसके बाद लल्लू यादव कहने लगा कि मुझे मोटर जलने का खर्च भी चाहिए। तभी उसके भाई गंगा दयाल सिंह ने बोला कि मैंने अपना खेत पटवाया है। मैं बस उसी का खर्चा दूंगा। मैं मोटर जलने का खर्च नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर रविवार को उनके बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। आज दोपहर उसी विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। इसी बीच लल्लू यादव बंदूक लेकर आया और उसे सीने में काफी नजदीक से गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व छह बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी विजांती देवी, दो पुत्र निरहू ,पप्पू व दो पुत्री नेहा एवं नीतू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी विजांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular