HomeNewsबिहारबिहार में प्रशासनिक बदलाव: 19 डीएसपी का तबादला

बिहार में प्रशासनिक बदलाव: 19 डीएसपी का तबादला

19 DSP transferred in Bihar: आज एक बार फिर बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य के 19 डीएसपी का तबादला हुआ है.

  • हाइलाइट:19 DSP transferred in Bihar
    • राहुल सिंह बने आरा के एसडीपीओ
    • राजेश कुमार शर्मा बने जगदीशपुर के एसडीपीओ

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अधिकारियों का ट्रांसफर जारी है. आज एक बार फिर राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य के 19 डीएसपी का तबादला हुआ है. इसमें पटना के कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का भी स्थानांतरण हुआ है.

बिहार में 19 एसडीपीओ का तबादला: जितेंद्र पांडेय को पूर्णिया के वायसी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. सोनू कुमार राय को औरंगाबाद के दाउदनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. प्रभाकर तिवारी को दरभंगा के बिरौल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. शिवेंद्र कुमार अनुभवी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.

राहुल सिंह बने आरा के एसडीपीओ: विभाष कुमार को सुपौल के त्रिवेणीगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राहुल सिंह को आरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुबोध कुमार को हाजीपुर सदर-1 का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सरोज कुमार साह को गया नगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है.

भोजपुर में जगदीशपुर के एसडीपीओ बदले: राजीव कुमार को दरभंगा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बिनोद कुमार को कटिहार के मनिहारी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अमित कुमार के मधुबनी के फुलपरास का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अमित कुमार मेघा को मधुबनी सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, मनीष चंद्र चौधरी को सीतामढ़ी सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, राजेश कुमार शर्मा को भोजपुर के जगदीशपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.

फतुआ के एसडीपीओ का भी तबादला: वहीं राघव दयाल को मधुबनी के जयनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शुभेंद्र कुमार सुमन को दरभंगा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सुबोध कुमार सिन्हा को मधुबनी के झंझारपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शैलेश प्रीतम को सहरसा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अवधेश कुमार को पटना के फतुहा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular