Homeस्वास्थ्यcovid-19भोजपुर में कोरोना के 67 पॉजिटिव मरीज मिले

भोजपुर में कोरोना के 67 पॉजिटिव मरीज मिले

भोजपुर जिले में रविवार की शाम कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। जिले में कोरोना के 67 पॉजिटिव मरीज मिले। जांच के क्रम में सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन तथा आइसोलेशन सह केयर सेंटर में भेजा जा रहा है।

2197 लोगों का हुआ रैपिड टेस्ट, 67 लोग पाए गए पॉजिटिव

बता दें कि रविवार को जिले के विभिन्न जगहों पर कोरोना के लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। इस दौरान कुल 2197 लोगों का टेस्ट लिया गया। जांच के क्रम में 67 लोग पॉजिटिव पाए गए। रविवार सदर पीएचसी में 119 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। जिसमें 2 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। दोनो को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। बता दें कि शुक्रवार एवं शनिवार को भी रैपिड एंटीजन टेस्ट में 80-80 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular