HomeNewsबिहारमुफस्सिल और संदेश थानों में नए थानाध्यक्ष, 13 पुलिस अधिकारियों का भी...

मुफस्सिल और संदेश थानों में नए थानाध्यक्ष, 13 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला

Bhojpur News: इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मुफस्सिल और दारोगा विकास कुमार को संदेश थाने की जिम्मेदारी; पूर्व थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद खाली था पद

Bijay singh

हाइलाइट:Bhojpur News
मुफस्सिल और संदेश थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
इंस्पेक्टर संजीव कुमार बने मुफस्सिल थानाध्यक्ष
दारोगा विकास कुमार को मिली संदेश थाने की कमान
13 दारोगा और एएसआई स्तर के अधिकारियों का तबादला

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल और संदेश थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों में तैनात दारोगा एवं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 13 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने तबादले और नई तैनाती की पुष्टि की है।

जारी आदेश के अनुसार, संदेश थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मुफस्सिल थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, दारोगा विकास कुमार को संदेश थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार इससे पहले नगर, नवादा, जगदीशपुर और बिहिया थानों में थानाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Bhojpur News: विभिन्न थानों और शाखाओं में अधिकारियों की तैनाती

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी जिला आदेश के अनुसार, पुलिस कार्यालय की पीसी-वन शाखा में तैनात दारोगा सुमन कुमार झा को बड़हरा थाना भेजा गया है। त्वरित विचारण शाखा से दारोगा विपिन कुमार और जीआर शाखा से सब इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी को एससी-एसटी थाना भेजा गया है।

इसी तरह त्वरित विचारण शाखा से दारोगा सुनील कुमार को सहार थाना, विधि शाखा से दारोगा लव कुमार को चरपोखरी थाना और नवादा अंचल कार्यालय से दारोगा नूतन कुमारी को जगदीशपुर थाना भेजा गया है। इन सभी अधिकारियों को अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है।

इसके अलावा पीरो थाने के एएलटीएफ से दारोगा को तरारी थाना, सदर वन के एएलटीएफ से दारोगा ललन राम को हसन बाजार थाना और तरारी थाना से दारोगा रूप नारायण राय को ईवीआर-वन, उदवंतनगर भेजा गया है। पुलिस केंद्र से एक एएसआई को तरारी थाना, जबकि लाइन से एएसआई रोहित कुमार को धनगाईं थाना और एएसआई रामाशंकर यादव को गड़हनी थाना भेजा गया है।

हत्या के मामले के बाद खाली था मुफस्सिल थानाध्यक्ष का पद

बताया जाता है कि 15 अक्टूबर की सुबह पूर्व कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव पर आरोप लगाए गए थे और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर को ही इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से मुफस्सिल थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। अब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular