Homeस्वास्थ्यAra News: निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 100 मरीजों की जांच, 50 का...

Ara News: निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 100 मरीजों की जांच, 50 का किया गया इलाज

Vishnu Nagar Z Chowk: आरा के विष्णु नगर जेड चौक स्थित फिजियोहिल सेंटर में आयोजित शिविर में कमर, गर्दन, कंधे और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों को मिला परामर्श

हाइलाइट: Vishnu Nagar Z Chowk
100 मरीजों की निःशुल्क जांच कर इलाज के लिए परामर्श दिया गया।
50 मरीजों का मौके पर ही फिजियोथेरेपी उपचार किया गया।
शिविर में कमर, कूल्हे, गर्दन, कंधे और घुटने के दर्द से जुड़े मरीज पहुंचे।

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप स्थित फिजियोहिल एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें इलाज के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान 50 मरीजों का फिजियोथेरेपी उपचार भी किया गया।

फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि शिविर में शामिल होने वाले मरीजों का पहले से रजिस्ट्रेशन कराया गया था। रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को इलाज में विशेष लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज कमर दर्द, कूल्हे के दर्द, गर्दन दर्द, कंधे के दर्द, एड़ी में सूजन एवं दर्द, घुटने के दर्द, फ्रैक्चर के बाद होने वाली परेशानी और सर्जरी के बाद की अकड़न से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे।

शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। मरीजों को जांच के साथ-साथ उनकी समस्या के अनुसार फिजियोथेरेपी और आगे के उपचार संबंधी सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में निकेश, आभा, रेशमा और संगीता का सराहनीय योगदान रहा।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular