Sikrahata SHO: पुलिसिंग में लापरवाही और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने की कार्रवाई
हाइलाइट:Sikrahata SHO
सिकरहट्टा थानाध्यक्ष सनोज कुमार को किया गया निलंबित।
केस निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप।
थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार मिल रही थीं अलग-अलग शिकायतें।
आरा। कर्तव्य में लापरवाही और केस निष्पादन में शिथिलता बरतने के मामले में सिकरहट्टा थानाध्यक्ष सनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के द्वारा की गई।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सिकरहट्टा थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार अलग-अलग शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में केस निष्पादन में लापरवाही के साथ-साथ पुलिसिंग में भी शिथिलता बरतने की बात सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के इस कार्रवाई से विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और मामलों के निष्पादन में देरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







