Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर: सैनिक विनोद सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम...

जगदीशपुर: सैनिक विनोद सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Siraji Tola Jagdishpur: जगदीशपुर के सिराजी टोला में गुरुवार को पुष्पचक्र और तिरंगे से लिपटे हवलदार विनोद कुमार सिंह के पार्थिव शरीर के पास मौजूद सेना के जवान, शोकाकुल परिजन और क्षेत्रवासी।

  • हाइलाइट: Siraji Tola Jagdishpur
  • सेवा के छह माह शेष रहते ब्रेन ट्यूमर से हार गये जिंदगी की जंग
  • स्मृति को जीवंत रखने के लिए स्मारक, द्वार या पार्क बनाने की उठी मांग

आरा/जगदीशपुर। भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हवलदार विनोद कुमार सिंह (पिता पूर्व सैनिक वकील सिंह) गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। ब्रेन ट्यूमर से जूझते हुए सिकंदराबाद स्थित सैन्य अस्पताल में दो दिन पूर्व उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनकी सेवा के अब महज छह महीने शेष थे। बुधवार की रात करीब 11 बजे विमान से पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। वहां से लेकर दानापुर आर्मी कैंप होते हुए गुरुवार सुबह 7:45 बजे सैन्य जवान उनके पैतृक गांव जगदीशपुर प्रखंड के सिराजी टोला पहुंचे।

Siraji Tola Jagdishpur: सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जवान को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे उनकी निजी पैतृक जमीन पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने आवास और अंत्येष्टि स्थल पर फायरिंग कर अंतिम सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित किया। दिवंगत जवान अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक दिव्यांग पुत्री छोड़ गए हैं। बच्चों की उम्र करीब 15-16, 12-13 और 7-8 वर्ष है।

पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए स्मारक, स्मृति द्वार अथवा पार्क निर्माण की इच्छा जताई, ताकि युवा पीढ़ी को देशसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा मिले। मौके पर पूर्व विधायक राम बिसुन सिंह लोहिया, समाजसेवी प्रो. विनोद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, उपेंद्र सिंह, बीरबल पासवान, बच्चू सिंह, जयराम सिंह, मदन ठाकुर, रामानंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular