Homekhabren Apkiहथियार का प्रदर्शन कर रहे रिटायर फौजी को पकड़ा

हथियार का प्रदर्शन कर रहे रिटायर फौजी को पकड़ा

बांड पर छोड़ा गया

शहर में पूर्वी गुमटी के पास हथियार का प्रदर्शन कर रहा था फौजी

फौजी का लाइसेंसी रिवाल्वर व 14 गोलियां की गयी जब्त

बिहार।आरा। शहर के पूर्वी गुमटी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर का प्रदर्शन करना एक रिटायर फौजी को काफी महंगा पड़ा। पुलिस ने उस फौजी को पकड़ लिया। उसका रिवाल्वर व गोलियां भी जब्त कर ली गयी। बाद में उसे बॉँड पर छोड़ दिया गया। फौजी संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का रमेश सिंह है। बताया जाता है कि शनिवार को पूर्वी गुमटी के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी फौजी द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन किया जाने लगा। इस पर मौजूद सदर एसडीपीओ अजय कुमार के निर्देश पर नवादा थाना की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular