HomeNewsबिहारभोजपुर एसपी सुशील कुमार ने कहा प्रत्येक रविवार को थानों में होगा...

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने कहा प्रत्येक रविवार को थानों में होगा गुंडा परेड

दागी व सफेदपोश भी होंगे शामिल

एसपी सुशील कुमार द्वारा सभी थानेदारों को जारी किया गया नया आदेश

आरा (कृष्ण कुमार)। जिले के थानों में अब प्रत्येक रविवार को गुंडा परेड होगा। साथ ही नये दागियों के नाम भी गुंडा रजिस्टर में शामिल किये जायेंगे। इसे लेकर भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा सभी थानेदारों को नया आदेश जारी किया गया है।

Bijay singh

एसपी के अनुसार दागियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसे लेकर ही ऐसा किया जा रहा है। ताकि अपराध की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके। एसपी द्वारा कहा गया है कि हर रविवार को थानों में गूंडा परेड किया जायेगा। परेड में दागी सफेदपोश भी शामिल होंगे। जांच कर नये दागियों का नाम भी गूंडा पंजी में दर्ज किया जायेगा। थानेदारों को इसका हर हाल में पालन करना है।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular