HomeNewsबिहाररामपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने फल विक्रेता को मारी गोली

रामपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने फल विक्रेता को मारी गोली

जख्मी को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित मंदिर के समीप की घटना

घटना का कारण स्पष्ट नही, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित मंदिर के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने फल विक्रेता को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar
Bike-rider-shoots-fruit-seller.jpg
Bike-rider-shoots-fruit-seller.jpg

जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव निवासी सुविन्द्र राम का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। गोली उसके बांये पैर में घुटने के नीचे लगी है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular