HomeNewsबिहारबिलौटी एनकाउंटर: मुख्यमंत्री द्वारा न्यायिक जांच के आदेश से बढ़ी उम्मीद

बिलौटी एनकाउंटर: मुख्यमंत्री द्वारा न्यायिक जांच के आदेश से बढ़ी उम्मीद

Bharat Tiwari encounter case: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संवेदनशील मामले में मोर्चा संभालते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और कड़ा निर्णय लिया है।

  • हाइलाइट: Bharat Tiwari encounter case
  • भोजपुर एनकाउंटर मामला:
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा कदम
  • न्यायिक जांच के आदेश से बढ़ी उम्मीद

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को हुई भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना और निरंतर तेज होती न्याय की मांग ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा भूचाल ला दिया है। 18 जून से यह मामला न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठ रहे सवालों और बढ़ते जनाक्रोश के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संवेदनशील मामले में मोर्चा संभालते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन का आदेश दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस मामले को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है।

Bharat Tiwari encounter case : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक्शन और स्पष्ट संदेश

इस पूरे मामले को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट साझा करते हुए इस मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि, ‘भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि इस न्यायिक जांच का मुख्य उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के डीजीपी को भी तलब किया है।

पुलिस बनाम परिवार: दावों का टकराव

भरत तिवारी के परिजनों और स्थानीय पुलिस के दावों में जमीन-आसमान का फर्क साफ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ पुलिस इसे दो दिनों के आमने-सामने की लड़ाई के बाद उसे अंतिम क्षणों तक बचाने का हर संभव प्रयास किया। युवक के पास पिस्टल होने का दावा व पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किया गया एक एनकाउंटर बता रही है।

वहीं दूसरी तरफ घरवालों का साफ कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। परिवार का दावा है कि भरत तिवारी लगातार सोशल मीडिया और धरातल पर अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे थे, लोगों के लिए समाधान मांग रहे थे और सिस्टम से तीखे सवाल पूछ रहे थे।

विदित रहें कि 17 जून को पुलिस पर पिस्तौल ताने हुए भरत तिवारी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस की काफी किरकिरी होने लगी। चिंता जाहीर करते सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ब्यान का वीडियो भी वायरल हो गया। हलाकी खबरे आपकी मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मां के आरोप और न्याय की गुहार

इस पूरे मामले में सबसे भावुक और गंभीर पक्ष भरत तिवारी की मां द्वारा लगाए गए आरोप हैं। उनका दावा है कि भरत ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जानबूझकर गोलियां मारी गईं। मां का आरोप है कि निहत्थे होने के बावजूद उनके बेटे को पांच गोलियां मारी गईं और उसके बाद भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पुलिस द्वारा भरत तिवारी को मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित करने के दावे ने आग में घी डालने का काम किया, जिससे उसका आक्रोश और अधिक भड़क गया। एक मां का यह दर्द और आरोप अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

क्या है जनता की मांग और आगे की राह?

सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन, FIR और जनता अब एक ही सवाल पूछ रही है कि यदि कोई व्यक्ति सिस्टम से सवाल पूछता है, तो क्या उसका अंतिम परिणाम मौत है? समाज के विभिन्न वर्गों का मानना है कि भरत तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के शासन के लिए एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। जनता को अब न्यायिक जांच से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि इस जांच का दायरा विस्तृत होना चाहिए और यदि पुलिस की लापरवाही या कोई साजिश सामने आती है, तो दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश की निगाहें अब न्यायिक जांच पर टिकी रहेंगी

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अब एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा न्यायिक जांच का आदेश देना सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल है। अब पूरी प्रदेश की निगाहें इस जांच आयोग की रिपोर्ट पर टिकी रहेंगी। यह जांच न केवल भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने का माध्यम बनेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि भविष्य में पुलिस कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और मानवाधिकारों का किस हद तक सम्मान किया जाना चाहिय। न्याय की इस लड़ाई में सत्य की जीत हो, यही आम नागरिक की आकांक्षा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular