HomeNewsबिहारमुम्बई से आया मृत प्रवासी मजदूर भी पाया गया कोरोना पाॅजिटिव

मुम्बई से आया मृत प्रवासी मजदूर भी पाया गया कोरोना पाॅजिटिव

आरा।आईजीआईएमएस पटना से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बड़हरा प्रखंड के मुम्बई से लौटे 26 वर्षीय व्यक्ति के मृत्युपरांत लिए गए स्वाब नमूने का रिजल्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

उक्त व्यक्ति 25 मई को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से मुम्बई से आरा आया था। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल, आरा लाया गया था।

इलाज के क्रम में 25 मई को ही उनकी मृत्यु हो गयी थी। तत्पश्चात उसके शव का स्वाब लिया गया था। मृतक के पार्थिव शरीर को आईसीएमआर के निर्देशों के आलोक में अंतिम संस्कार करने के लिए सौंप दिया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular