HomeNewsपिरौंटा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

पिरौंटा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र कुमार ने जख्मी का इलाज किया।

जानकारी के अनुसार जख्मी पिरौंटा गांव निवासी शिवजी यादव का 19 वर्षीय पुत्र राहुल यादव है। बताया जाता है कि जख्मी आज देर शाम अपने दोस्त के साथ दौड़ने गया था।इसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश आ धमके और उसे गोली मारकर फरार हो गए।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी को गोली कमर पर लगी है। आर-पार हो गई है। डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी खतरे से बाहर है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular