Homeधर्मब्रह्मपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का मंदिर

ब्रह्मपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का मंदिर

  • सावन में ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर रहेगा भक्तो के लिए बंद
  • विश्व प्रसिद्ध है ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की मंदिर

ब्रह्मपुर,बक्सर। बिहार प्रदेश के बक्सर जिले स्थित ब्रह्मपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का मंदिर कोरोना संकट के मध्य नजर सावन महीने में बंद रहेगा। जिसके कारण प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार श्रद्धालु भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक नहीं कर पायेंगे।

कोरोना संकट को देखते हुए पूजा समिति व स्थानीय प्रशासन ने लिया निर्णय

शायद पहली बार ऐसा होगा कि भक्तो के लिए बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का मंदिर शिवभक्तों के लिए बंद रहेगा। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक आहूत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि करुणा संकट को देखते हुए सावन महीने में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर को बंद रखा जाएगा

हालांकि इस दौरान मंदिर कमेटी के पुजारियों द्वारा बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक निरंतर जारी रहेगी। उक्त निर्णय के स्वीकृति हेतु ब्रह्मपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular