Homeधर्मआरा में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ

आरा में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ

Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan: सैकड़ों की संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं घटयात्रा में शामिल रही।

  • हाईलाइट: Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan
  • श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान
  • ज्ञात-अज्ञात पापों को नष्ट करने वाला विधान

आरा। भगवान महावीर मार्ग (जेल रोड) स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में श्री मुनिसंघ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ आचार्य सुलभ सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं ग्वालियर से पधारें प्रतिष्ठाचार्य रवि कीर्ति शास्त्री के मंगल निर्देशन में मंगलवार को घटयात्रा निकालकर हुआ।

प्रातः समय में जिनेन्द्र प्रभु की भक्तिपूर्वक अभिषेक, पूजन के पश्चात, घटयात्रा निकाली गयी। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं घटयात्रा में शामिल रही। घटयात्रा गाजे-बाजे के साथ चंद्रप्रभु मंदिर से निकलकर गोपाली चौक होते हुए महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण पंहुची, वहां से जलभरी कर पुनः चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचीं।

Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan : ज्ञात-अज्ञात पापों को नष्ट करने वाला

वहां मंडल शुद्धि के उपरान्त ध्वजारोहण, मंडल शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, मंगलाचरण, मंडल पर अखंड दीपक प्रज्ज्वलन, मंगल कलश स्थापना के पश्चात श्री सिद्ध चक्र विधान प्रारंभ हुआ। आचार्य श्री ने उपस्थित भक्तों को बताया कि श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान करने से गृहस्थ जीवन के ज्ञात-अज्ञात पापों को नष्ट करने वाला ये विधान है।

विधान के पश्चात साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था मंदिर परिसर में था जिसे भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। संध्याकालीन कार्यक्रम में मंगल आरती, गुरुभक्ति, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विधान करने वाले में सुलोचना दीदी, उर्मिला जैन, सुनील जैन, सपना जैन, अनीश जैन, रजनी जैन, अशोक कुमार जैन, अंजू जैन, मंजू जैन, ज्ञान चंद्र जैन, आम्रपाली जैन, अजय जैन, नूपुर जैन, रेणु जैन, शोभा जैन, समता जैन, जूली जैन, पूर्णिमा जैन, सोनी जैन, साहू जैन, रेखा जैन, प्रिया जैन, शील जैन, शारदा जैन, आभा जैन, अनुपमा जैन, प्रीति जैन, मीना जैन, मंजू जैन, वंश जैन, भारती जैन, रत्ना जैन, सलोनी जैन, उमा जैन इत्यादि थे।

मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 सुलभ सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास धर्मनगरी आरा में सुनिश्चित हुआ है। इनके सानिध्य में पूरे चार माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular