Monday, June 9, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल

आरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल

आरा (मो. वसीम)।आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की रात दो परिवारो के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर रोडेबाजी कर दी गई। रोडेबाजी में एक दारोगा चोटिल हो गये। जख्मी दारोगा का इलाज आरा सदर अस्पताल में काराया गया। जिसने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

घायल दारोगा का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की देर शाम दो परिवारों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में एक पक्ष द्वारा थाने को सूचित किया गया था। सूचना मिलने पर थाने के दारोगा कमल किशोर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मामले की पड़ताल करने गए थे। विवाद सुलझाने के क्रम में ही दुसरे पक्ष के लोगों ने छत पर से पुलिस टीम पर रोडेबाजी कर दी। इस दौरान दारोगा कमल किशोर सिंह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

आरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल

Containment Zone के अंतर्गत सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं मार्ग अगले आदेश तक पूर्णतयाः बंद

पुलिस ने मौके से चार लोगों को किया गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी एवं टाउन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय दल-बल के साथ पिरौंटा गांव पहुंचे और आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। मुफस्सिल थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular