HomeNewsसोन नदी में डूबे वैशाली निवासी मजदूर का शव बरामद

सोन नदी में डूबे वैशाली निवासी मजदूर का शव बरामद

आरा। कोईलवर के सोन नदी में गुरुवार को नाव दुर्घटना में डूबे वैशाली निवासी मजदूर का शव बरामद हो गया है। शुक्रवार की दोपहर बाद उसका शव बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • कोईलवर के सोन नदी से शुक्रवार की दोपहर बाद बरामद हुआ शव
  • गुरुवार को निर्माणाधीन कोइलवर सड़क पुल से टकरा डूब गया था नाव

जानकारी के अनुसार मृतक वैशाली जिले के खनजाहां चक गांव निवासी रीतलाल राम का पुत्र धर्मेंद्र राम है। बताया जाता है कि वह पेशे से बालू मजदूर है। गुरुवार को वह सोन नदी में धनडीहा की तरफ से बालू लोड करके नाव से वैशाली की ओर जा रहा था। इसी क्रम में तेज धार के दौरान नाव कोइलवर के निर्माणाधीन सड़क पुल से टकरा कर पलट गया।

इस दौरान नाव पर सवार मजदूर डूब गए। अन्य मजदूर तैर कर बाहर आ गए। जबकि धर्मेंद्र राम का शव बरामद नहीं हो सका। आज दोपहर बाद काफी खोजबीन के बाद उसका शव सोन नदी में बरामद हुआ।

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular