HomeNewsमूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

  • आरा सदर अस्पताल – कोरोना जांच केन्द्र में भी घुसा बारिश का पानी
  • मरीज व उनके परिजनों को आने-जाने में हो रही परेशानी

आरा शहर में गुरुवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से स्थिति बद से बदतर हो गई। शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों पर जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गई। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। भीषण बारिश से आरा सदर अस्पताल झील में तब्दील हो गया।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

अस्पताल परिसर के चारों ओर फैला रहा नाले का गंदा पानी

आरा सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से अधीक्षक कार्यालय तक बारिश का पानी लगा रहा। इसके अलावे विशेष नवजात शिशु इकाई एवं कोरोना जांच केन्द्र के पास भी बारिश जल जमाव हो गया। बारिश का पानी जांच केन्द्र में घुस गया। इमरजेंसी वार्ड में भी बारिश का पानी अंदर प्रवेश करने लगा। शाम 7 बजे तक आरा सदर अस्पताल में जलजमाव से स्थिति जस की तस बनी रही।आरा सदर सदर अस्पताल का पूरा ड्रेनेज सिस्टम फेल कर गया। हालांकि बाद में नगर निगम के पंप के माध्यम से बारिश का पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही थी।

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular