HomeNewsखेत में घास काट रहे अधेड़ की विद्युत करंट से मौत

खेत में घास काट रहे अधेड़ की विद्युत करंट से मौत

चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप को गांव में सोमवार की सुबह विद्युत करंट से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद लोगो में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर भाकपा माले ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया था।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बाद में गड़हनी बीडीओ व बिजली विभाग के सहायक अभियंता के आश्वासन पर मामल शांत हुआ। तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक काउप गांव निवासी स्व. शिवबास राम का 50 वर्षीय पुत्र सुशील पासवान है।

बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने खेत में घास काट रहे थे। जहां बिजली का पोल था। जिसमें अर्थिंग का तार लटक रहा था। घास काटने के दरमियान उनका हाथ अर्थिंग की तार से स्पर्श कर गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती देवी व दो पुत्र आदि प्रकाश एवं देव कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

खेत में घास काट रहे अधेड़ की विद्युत करंट से मौत

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular